Munger News: शिवलिंग की आकर्षक सजावट कर की गई शृंगार पूजा
मुंगेर, अगस्त 4 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी पर धरहरा प्रखंड पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर रहा। बाबा कुलेश्वर धाम में शाम होने पर शृंगार पूजा किया गया। शिवलिंग की फूलों से आकर्षक सजावट की गई। सोमवार की सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही धरहरा शिव मंदिर, मोहनपुर औड़ाबगीचा हर-हर महादेव मंदिर, कुमारपुर शिव मंदिर, दशरथपुर शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों को फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक झालरों से सजाया गया था। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते रहे। पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यह भी पढ़ें- Ara News: पहली सोमवारी : हर हर शंभू के जयघोष से गूंज उठा बाबा का दरबार महिलाओं, युवतियों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.