मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में शनिवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह से ही आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी थी, जिससे लोग तीखी धूप से तो बचे रहे, लेकिन उमस ने हर किसी को बेहाल कर रखा था। हालांकि, दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और शाम में बारिश हुई। बारिश ने तापमान को नीचे गिराकर लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। सड़कों पर पसरा कीचड़, राहगीर हुए परेशानः यह भी पढ़ें- Purnia News: 25 मिलीमीटर बारिश, आज भी बारिश के आसारमौसम परिवर्तन ​दोपहर बाद हुई इस बारिश ने जहां मौसम को कुछ देर के लिए सुहाना बनाया, वहीं नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम और दावों की पोल भी खोल कर रख दी। बारिश के कारण शहर के कई महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्गों पर पानी लग गया और देखते ही देखते पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। मुख्य बा...