Munger News: शाम की बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: मुंगेर, हिप्र.। मंगलवार की शाम हुई बारिश ने मुंगेर वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन दिनभर फुहार तक नहीं गिरी। दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई। इससे उमस और बढ़ गई और लोग पसीने से बेहाल हो गए। शाम में एक बार फिर मौसम में बदलाव आया और करीब 7.30 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: तापमान तो गिरा पर उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.