Munger News: शादी समारोह में जा रहे दो युवक सड़क हादसे में जख्मी
मुंगेर, नवम्बर 26 -- Munger News: असरगंज। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर असरगंज पानी टंकी के समीप शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवक बाइक से गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज पहुंचाया गया। जहां डॉ. निधि कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान बाथ थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय हंसराज और 19 वर्षीय आनंद राज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पानी टंकी के समीप बाइक अनियंत्रित हो गया, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत, 3 जख्मी चिकित्सक डॉ. निधि कुमारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की स्थिति सामान्य है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.