Munger News: शादी की नीयत से युवती का अपहरण, केस दर्ज
मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: टेटियाबंबर, एसं.। गंगटा थानाक्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के पिता के आवेदन पर गंगटा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में पिता ने बताया है कि, 3 जुलाई की सुबह जब वे सोकर उठे तो उनकी पुत्री घर से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि खाजेचक निवासी सोनू कुमार उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। पिता ने आरोप लगाया कि सोनू कुमार ने शादी की नीयत से उनकी पुत्री का अपहरण किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने आवेदन की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। यह भी पढ़ें- Siwan News शादी की नीयत से युवती का अपहरण पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। ---------
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.