Munger News: शहीद चौक के पास से हटाया गया अतिक्रमण, जारी रहेगा अभियान
मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष राज कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहे। अभियान के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर फल-सब्जी बेच रहे कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। नगर प्रशासन की टीम ने शहीद चौक, तारापुर-खड़गपुर रोड तथा शहीद चौक से बैंक ऑफ इंडिया तक सड़क किनारे लगाए गए फल-सब्जी विक्रेताओं के अस्थायी ठिकानों को जेसीबी की मदद से हटाकर जगह को समतल कराया। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.