Munger News: शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में निकल गया फ्लैग मार्च
मुंगेर, जुलाई 26 -- Munger News: मुंगेर। बिहार बंद के मद्देनजर शनिवार को जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें एसडीपीओ अभिषेक आनंद, कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप समेत विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च किला परिसर से शुरू होकर कासिम बाजार, पूरबसराय, मुफस्सिल सहित प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए फिर एसपी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। इसका उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या उपद्रव करने वालों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.