मुंगेर, नवम्बर 6 -- शहर में टोटो-ऑटो से बढ़ती यातायात समस्या Munger News: मुंगेर/एक संवाददाता। शहर की सड़कों पर टोटो-ऑटो की बढ़ती संख्या अब सुविधा से ज्यादा मुसीबत बनती जा रही है। रोजगार और स्थानीय परिवहन का साधन बने ये वाहन अब शहर की यातायात व्यवस्था के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। अनुमानित तीन हजार टोटो-ऑटो शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन इनके परिचालन के लिए न कोई प्रभावी व्यवस्था दिखती है और न ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो पा रहा है। सवारी बैठाने और उतारने से लेकर पैसेंजर के इंतजार तक के लिए चालक सड़क को ही अपना पड़ाव बना लेते हैं। नतीजा यह है कि, पहले से ही अतिक्रमण का शिकार सड़कें सिकुड़ रही हैं और जाम शहर की नियति बनता जा रहा है। एक नंबर ट्रैफिक से कोतवाली चौक तक जाम का जाल: शहर में यातायात की सबसे बदतर तस्वीर एक नंबर...