Munger News: शराब पीकर हंगामा करते दो गिरफ्तार
मुंगेर, जुलाई 26 -- Munger News: टेटियाबंबर,एसं.। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के बिच्छी चांचर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव में दो युवकों द्वारा नशे में उत्पात मचाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि, ब्रेथ एनालाइजर से जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद मेडिकल जांच कराकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के नघेल गांव निवासी नीतीश कुमार और बिच्छी चांचर गांव निवासी सुकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.