मुंगेर, सितम्बर 27 -- Munger News: तारापुर। तारापुर पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात लौना गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे फजेलीगंज निवासी शिवा कुमार को तो वहीं धोबई गांव में शराब का सेवन कर हंगामा कर रहे हरपुर गांव निवासी कंपनी पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। यह जानकारी तारापुर पुलिस पदाधिकारी हारून रसीद ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...