मुंगेर, सितम्बर 2 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। हरपुर पुलिस ने सोमवार की देर रात वाहन जांच के दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से 74 पॉलिथिन में बंद महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने शराब के साथ कार को जब्त करते हुए दो कथित शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान देघरा निवासी मिथलेश कुमार सिंह और मिथुन यादव के रूप में हुई है। हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार से शराब की खेप कलई से तीनमाइल की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर एएसआई धर्मेंद्र पासवान को पुलिस बल के साथ मालचक भेजा गया। वहां पुलिस ने वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को जांच के लिए रोका। कार की डिक्की की तलाशी लेने पर अलग-अलग 74 पॉलिथिन में बं...