Munger News: शंकरपुर में 11 अक्टूबर को निकलेगी 108 कन्याओं की कलश यात्रा
मुंगेर, अक्टूबर 1 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति, शंकरपुर के तत्वावधान में दुर्गापूजा के प्रथम पूजनोत्सव के अवसर पर 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह सात बजे कष्टहरणी घाट, मुंगेर से 108 कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा प्रारंभ होगी, जो शंकरपुर दुर्गा स्थान पहुंचकर कलश स्थापना के साथ संपन्न होगी। समिति ने श्रद्धालुओं से इस यात्रा में अधिक-से-अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कलश यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु 3 से 10 अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच शंकरपुर दुर्गा स्थान स्थित पूजा समिति के कार्यालय में अपना नाम-पता दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: समिति ने जारी की गाइडलाइन, पंडालों में धार्मिक गीत बजाने और शांति बनाए रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.