Munger News: व्यवहार न्यायालय की स्थापना को लेकर जिला जज के साथ डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
मुंगेर, अगस्त 20 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने हवेली खड़गपुर के अनुमंडल कार्यालय तथा व्यवहार न्यायालय के स्थायी भवन निर्माण के लिए बिहार कैबिनेट द्वारा विधिज्ञ संघ के समीप आवंटित पांच एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और यहां व्यवहार न्यायालय का कामकाज शुरू करने के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने एसडीओ राजीव रोशन को नजरी नक्शा के साथ न्यायालय संचालन के लिए आवंटित किए जाने वाले कमरों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र भेजने का निर्देश दिया। जिससे आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अनुमंडल कार्यालय से व्यवहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.