Munger News: वृद्ध की हत्या मामले का नामजद ने किया सरेंडर
मुंगेर, अगस्त 24 -- Munger News: टेटियाबंबर,एसं.। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के कुंडी गांव में खेत में पटवन को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध सकलदेव यादव की गला दबाकर हत्या के मामले में नामजद खेमन कुमार उर्फ शिवधानु कुमार ने रविवार को टेटियाबंबर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया। मृतक के पुत्र मिथिलेश कुमार ने थाना में दिए आवेदन में अमन कुमार, खेमन कुमार समेत तीन लोगों को नामजद किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि, दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। पटवन को लेकर दोबारा हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि एक नामजद खेमन कुमार ने आत्मसमर्पण किया है, जिसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.