मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर रेल जिला जमालपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। आगामी 31 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सुल्तानगंज, भागलपुर, जमालपुर, किऊल और झाझा सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी। इसके लिए 400 से अधिक अतिरिक्त केंद्रीय जवानों व मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। बीते वर्ष 485 जवान मिले थे। फिलहाल बीसैप से जवान मिल रहे हैं। यह जानकारी सोमवार को एसआरपी कार्यालय में आयोजित जून माह की मासिक अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसआरपी विद्यासागर ने दी। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना प्रभार...