मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत सबका सम्मान, जीवन आसान के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मुंगेर विश्वविद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के सिंडिकेट हॉल में आयोजित शिविर की अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार ने की। शिविर में 15 विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रस्तुत की, जिनमें से 10 समस्याओं का तत्काल ऑन द स्पॉट समाधान कर दिया गया। शिविर में विद्यार्थियों द्वारा मुख्य रूप से आंतरिक परीक्षा, विश्वविद्यालय पोर्टल तथा विषय चयन से संबंधित समस्याएं रखी गईं। शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी सहयोग शिविर में पहले दिन सहयोग पोर्टल से अवग...