मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशामुक्त बिहार और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मंगलवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज के सभागार में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति युवा विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज की मौजूदगी में विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज, डीडीसी अमित कुमार, सहायक आयुक्त मद्य निषेध विभाग विकेश कुमार, मेयर कुमकुम देवी तथा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजेंद्र कुमार ने किया। इसके बाद अतिथियों ने विद्यार्थियों और स्...