Munger News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31 सड़क-नाला समेत कई योजनाएं पूर्ण, 70 नए कार्यों का टेंडर जारी
मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता।नगर परिषद हवेली खड़गपुर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनसेवा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं पूर्ण की हैं। इसकी जानकारी शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य पार्षद प्रभु शंकर ने दी। मुख्य पार्षद ने बताया कि इस वर्ष नगर क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में कुल 31 सड़क एवं नाला निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इससे जलजमाव की समस्या कम हुई है और आवागमन सुगम हुआ है। जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत शहर में 10 गोलाकार कुओं का जीर्णोद्धार और 10 सोख्ता का निर्माण किया गया है, जिससे भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है। नगर सौंदर्यीकरण के अंतर्गत पूरे नगर परिषद क्षेत्र में 1700 एलईडी स्ट्रीट लाइट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.