मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: संग्रामपुर, मुंगेर। संत मैरी इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर के विद्यार्थियों ने अंतर-विद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 10 अक्टूबर को बांका जिले के खेसर स्थित संत मैरीज़ पब्लिक स्कूल में आयोजित संत मैरीज़ इंटर स्कूल साइंस एग्जिबिशन के अंगिका जोन की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की। संत मैरी स्कूल के प्राचार्य जींस के एलोसियस और डायरेक्टर रोसमीन के वर्गीज ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों को उपलब्धि का आधार बताया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान पर आधारित मॉडल, नए प्रयोग और नवाचारी विचार प्रस्तुत किए। इसमें संत मैरीज़ इंग्लिश स्क...