मुंगेर, सितम्बर 25 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला स्कूल के सेमिनार हॉल में गुरुवार को प्रमंडल स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, मुंगेर (समग्र शिक्षा) के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल के विभिन्न जिलों की टीमों ने विज्ञान और समाज के अंतर्संबंधों पर आधारित नाटकों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक सह मंच संचालक संजय कुमार सिंह, एसबीआरटी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता का मुख्य विषय 'विज्ञान और समाज' रहा। प्रतियोगिता में शानदार अभिनय, प्रभावी प्रस्तुति और सटीक सामाजिक संदेश के आधार पर जमुई जिले के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गजला कला, झाझा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लखीसर...