मुंगेर, सितम्बर 16 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय चूआबाग, मुंगेर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान और कला का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डीपी यादव प्लस टू उच्च विद्यालय, घटवारी (धरहरा) ने दूसरा और प्लस टू उच्च विद्यालय, नौवागढ़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से अपनी अभिनय प्रतिभा के साथ वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का परिचय दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ान...