Munger News: विजयनगर जा रहे मछली विक्रेता को ऑटो ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मस्थान के समीप शनिवार की शाम एक अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल मछली विक्रेता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बरियारपुर के ब्रह्मस्थान निवासी 60 वर्षीय ललित सहनी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र गोविंद सहनी ने बताया कि ललित सहनी शनिवार की शाम को बाजार में मछली बेचने के बाद अपने बकाया पैसे की वसूली के लिए विजयनगर गांव जा रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मस्थान के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.