मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: तारापुर,निसं.। बुधवार को तेघड़ा गांव के समीप कांवरिया पथ के समानांतर नहर के दूसरे किनारे बनी पक्की सड़क के किनारे एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही तारापुर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार और डायल-112 के सिपाही अमित कुमार मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डा.संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि, इलाजरत व्यक्ति की पहचान खड़गपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी संजय कुमार राम के रूप में हुई है। संजय की मामी सुनीता देवी ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है और दो दिन पूर्व घर से निकल गया था। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बड़कागांव पहुंचे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति...