मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर जाने के लिए बेगूसराय जिलान्तर्गत हीराटोल गांव के पास स्थित जीरो माइल के निकट सुरक्षित यात्रा के लिए गोलंबर निर्माण की जरूरत है। गोलंबर नहीं रहने के कारण हमेशा हादसे की संभावना बनी रहती है। खगड़िया से मुंगेर जाने में लोगों व वाहनों को जाने में परेशानी नहीं है। पर, मुंगेर से खगड़िया आने में जीरोमाइल के पास लगभग सौ मीटर बेगूसराय की ओर बढ़कर गाड़ी टर्न करना पड़ता है। इस बीच एनएच 31 पर खगड़िया से बेगूसराय जा रहे तेज रफ्तार वाहन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ई-रिक्शा चालक राहुल कुमार व ट्रक चालक कारेलाल ने बताया कि हाल के वर्षों में जीरोमाइल के तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।जानकारी यह भी पढ़ें- विक्रमशिला पुल इस तारीख से ब...