मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज नगर पंचायत की वार्ड संख्या-एक स्थित विक्रमपुर बिंद टोला में नाले का पानी सड़क पर जमा रहने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि, एक दबंग व्यक्ति द्वारा नाली भर देने के कारण सरजू रजक के घर से प्रमोद नायक के घर तक जल निकासी बाधित हो गई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डोमचांच में जलजमाव से जनजीवन बेहाल, सड़क बनी तालाबजलजमाव की समस्या निकासी बंद होने का कारण सड़क पर लगभग एक फीट तक गंदा पानी जमा हो गया है। इससे ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी, नगर पंचायत असरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद को लिखित आवेदन देकर जलजमाव की समस्या क...