Munger News: विक्रमपुर दुर्गा मंदिर में पूजा को लेकर बैठक, नई कमेटी का गठन
मुंगेर, सितम्बर 20 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज नगर पंचायत की विक्रमपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार देर शाम दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर आमसभा हुई। अध्यक्षता अनिल वैद्य ने की। सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, सचिव अनिल वैद्य, उपाध्यक्ष रामसेवक चौधरी, उपसचिव पंकज पजियारा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साह बने। सदस्य के रूप में प्रमोद मांझी, संजीव आजाद, बंटी नायक, दिनेश साह, रामजी झा, संजय यादव, जितेंद्र चौधरी, सुबोध वैद्य, सोनी मंडल, शंकर गुप्ता सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। सचिव अनिल वैद्य ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से पूजा होगी। मंदिर की साफ-सफाई, रंग-रोगन जारी है। भव्य पंडाल, तोरण द्वार और रंगीन झालरों से मंदिर को सजाया जाएगा।
बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन असरगंज,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.