मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता जिले की प्रमुख विकास योजनाओं और आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बुधवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने समाहरणालय सभागार में की। बैठक में सिंधवारिणी योजना, बदुआ जलाशय योजना और डकरा नाला योजना सहित विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए डीएम ने लंबित कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में पथ निर्माण विभाग, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, ग्रामीण कार्य विभाग, गंगा पथ परियोजना, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पर्यटन विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Munger News...