मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। विद्युत विभाग की ओर से बुधवार, 4 नवंबर को विंटर मेंटेनेंस का कार्य कराया जाएगा। इसके कारण सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 11 केवी चंडीस्थान, लालदरवाजा, सोझी घाट और मंगल बाजार फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि, मेंटेनेंस कार्य के कारण इन फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इससे लालदरवाजा, मिर्ची तालाब, दलहट्टा, मंगल बाजार, गंगा नगर, चंडीस्थान, श्यामपुर, वासुदेवपुर, टीकारामपुर, नया गांव, चौखंडी, माधोपुर, चंदन बाग और लल्लू पोखर सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग ने होने वाली असुविधा के प्रति खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले जरूरी कार्य निपटाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Mu...