Munger News: वाहन पलटने से देवघर जा रहे तीन श्रद्धालु जख्मी
मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: बरियारपुर,निसं.। गुरुवार को बरियारपुर- सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर रघुनाथपुर गांव के समीप एक पिकअप मैजिक गाड़ी पलट जाने से उस पर सवार तीन श्रद्धालु जख्मी हो गये। सूचना मिलने पर बरियारपुर पुलिस पहुंचकर सभी जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। जानकारी के अनुसार पिकअप मैजिक वाहन श्रद्धालुओं को लेकर देवघर जा रहा था। जाने के क्रम में ज्यों ही रघुनाथपुर के समीप पहुंचा किचालक को झपकी आ गई। जिससे नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। जिससे बलिया निवासी शिवजी प्रसाद, रोहित कुमार गुप्ता, अभिलाषा सहित अन्य श्रद्धालु जख्मी हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.