मुंगेर, सितम्बर 3 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को एनएच 333 स्थित हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर रमनकाबाद के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार, मुलुकटांड निवासी स्व. सीताराम तांती का पुत्र रविशंकर तांती जो गंगटा पावर स्टेशन में कार्यरत हैं। वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से वापस अपने घर मुलुकटांड लौट रहे थे। इसी दौरान, जमुई की तरफ से आ रहा एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

दुर्घटना की स्थिति प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद वाहन चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी और रवि शंकर तांती को करीब 100 मीटर की दूरी तक सड़क पर घसीटते हुए ले गया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए अन...