Munger News: वाहनों के बढ़ते दवाब से यातायात व्यवस्था चरमराई, रह-रहकर लगता रहा जाम
मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: कांवरिया वाहनों की बढ़ती संख्या ने बढ़ाई परेशानी तारापुर,निज संवाददाता। सावन की तीन सोमवारी बीतने के साथ ही श्रावणी मेला अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। मेला के अंतिम दौर में सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले कच्ची कांवरिया मार्ग पर कांवरियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, सुल्तानगंज-देवघर एसएच-22 पर भी छोटे-बड़े वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर दिनभर वाहनों की कतार लगी रही और कई स्थानों पर बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही।मंगलवार को सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के संकल्प के साथ लाखों कांवरिये कांधे पर कांवर लिए बोल बम का महामंत्र जाप करते हुए कच्ची कांवरिया मार्ग से देवघर की ओर बढ़ते रहे। कांवरियों की बढ़ती भीड़ के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.