मुंगेर, सितम्बर 28 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधायक कुमार प्रणय एवं मेयर कुमकुम देवी के रविवार को वासुदेवपुर पहुंचने पर कुशवाहा समाज की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

स्थानीय लोगों से संवाद सुमन कुमार के आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक और मेयर ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। स्थानीय लोगों ने जर्जर सड़क, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति सहित अन्य समस्याओं से विधायक और मेयर को अवगत कराया। विधायक कुमार प्रणय ने मुख्य सड़क से जुड़ी जर्जर सड़क के निर्माण का आश्वासन दिया। वहीं मेयर कुमकुम देवी ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु वासुदेवपुर रोड से शक्तिपीठ चंडिका स्थान पहुंचते हैं। इसे देखते हुए पूजा से पहले स...