मुंगेर, अगस्त 31 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। मुख्य बाजार स्थित ग्राम देवता बाबा हाथीनाथ मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय वार्षिक पूजनोत्सव के दूसरे दिन रविवार को दुर्गा सप्तशती के पाठ से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आचार्य कुंदन कुमार और पंडित अमोद मिश्रा ने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारंभ किया। मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पूजनोत्सव को लेकर असरगंज नगर पंचायत के अलावा आसपास के गांवों में भी श्रद्धालुओं में उत्साह है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेम-निष्ठा के साथ व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। व्रत के दौरान श्रद्धालु खान-पान में विशेष सावधानी बरत रहे हैं और लहसुन-प्याज तक का सेवन नहीं कर रहे हैं। सुबह और शाम मंद...