मुंगेर, सितम्बर 29 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता/रणजीत कुमार ठाकुर। मुंगेर शहर का एकमात्र खेल मैदान पोलो मैदान में खिलाड़ियों के लिए वर्षों बाद भी मौलिक सुविधाएं विकसित नहीं हो सकी हैं। इस मैदान में शौचालय और चेंजिंग रूम जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसके बावजूद प्रतिदिन सैकड़ों पुरुष एवं महिला खिलाड़ी यहां विभिन्न खेलों का अभ्यास करने पहुंचते हैं। सुविधाओं की कमी के कारण खिलाड़ियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं के लिए गंभीर समस्या खासकर महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय की व्यवस्था नहीं होना गंभीर समस्या बनी हुई है। मैदान पर शारीरिक अभ्यास करने पहुंची रिया कुमारी, सौम्या कुमारी, कविता कुमारी एवं ईशा कुमारी सहित कई महिला खिलाड़ियों का कहना है कि, वे लंबे समय से मैदान में शौचालय, चेंजिंग रूम, ब...