मुंगेर, अगस्त 5 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। कोशी कॉलेज, खगड़िया में वर्षों पहले शुरू किया गया गर्ल्स हॉस्टल आज भी अधूरा पड़ा है। छात्राओं की सुविधा के लिए तैयार की गई यह महत्वाकांक्षी योजना फंड की कमी और प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इसका सबसे अधिक खामियाजा उन छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है, जो जिले के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कॉलेज आती हैं। कॉलेज सूत्र से जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की योजना के तहत लगभग 80 लाख रुपये की लागत से गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराया जाना था। हालांकि, यूजीसी की ओर से केवल 40 लाख रुपये ही उपलब्ध कराए गए थे। शेष 40 लाख रुपये की राशि आज तक कॉलेज को प्राप्त नहीं हो सकी, जिससे निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया।

निर्माण का...