Munger News: वज्रपात की चपेट में आने से खेत में धानरोपणी कर रही एक महिला की मौत,दो जख्मी
मुंगेर, अगस्त 27 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। बुधवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से तारापुर के मधुरा बहियार में बिलैया बांध के समीप खेत में धान की रोपणी कर रही एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो महिला जख्मी हो गई। मृतका पढ़भाड़ा पंचायत की खानपुर गांव निवासी हीरालाल दास की पत्नी रूबी देवी थी। घायलों में खानपुर गांव की ही सीकंदर दास की पत्नी सावित्री देवी एवं स्व.सुमित दास की पत्नी मीरा देवी हैं। घायल दोनों महिला को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल लाया।
घायलों का इलाजजहां ड्यूटी में तैनात डा. प्रिया वर्मा ने सावित्री देवी की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया। जबकि मीरा देवी को खतरे से बाहर बताते हुए इनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में ही जारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.