मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। लौटते मानसून के बीच गुरुवार को मुंगेर का मौसम सुबह से ही बदला-बदला रहा। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। अपराह्न करीब तीन बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कई इलाकों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। नौवागढ़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आई और दिनभर हल्की ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। गुरुवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर हल्की उत्तरी-पूर्वी हवा चलती रही, जिसकी अधिकतम गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बादलों की मौजूदगी और बूंदाबांदी के कारण लोगों को पिछले दिनों की गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मौसम : आज हल्की...