मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंग क्षेत्र का लोकपर्व बिहुला-बिषहरी 16 अगस्त से शुरू हो रहा है। पूजा केन्द्रों की तैयारी के साथ पंडाल निर्माण अंतिम चरण में हैं। बिहुला-बिषहरी पूजा यहां धूमधाम से मनाई जाती है। मंसरीतल्ले, बड़ा बाजार, रायसर, गुलजार पोखर, बेलदार टोली, लाल दरवाजा सहित शहर के करीब 15 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर बिहुला-बिषहरी की पूजा की जाती है। बिषहरी पूजा समिति बड़ा बाजार के अध्यक्ष गोविंद मंडल ने बताया कि 16 अगस्त को मंडप, 17 अगस्त को शादी एवं 18 अगस्त को मेला के बाद 19 अगस्त को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। बड़ा बाजार में पंडाल निर्माण कराए जाने के साथ सजावट भी शुरू हो गयी है। यह भी पढ़ें- Munger News: विषहरी पूजा की तैयारी जोरों पर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...