Munger News: लिपिक के घर से बाइक सहित लाखों के सामान की चोरी
मुंगेर, जुलाई 19 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के मासूमगंज गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक स्कूल लिपिक के घर से बाइक, मोबाइल, नगद समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। उत्क्रमित उच्च विद्यालय धोबई में कार्यरत लिपिक शंभू शंकर प्रसाद ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से छत के रास्ते अंदर आया। चोरों ने घर से एक टैबलेट, तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, तीन हजार रुपये नगद, एटीएम कार्ड तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बक्सा लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि, पास के खेत में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद हुए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात युवक मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हुए दिख रहा है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.