मुंगेर, नवम्बर 28 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। हरपुर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान हसनपुर रोड से लावारिस अवस्था में खड़ी फोर्ड फिगो कार से 156 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया है। मामले में वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने शनिवार को बताया कि संध्या गश्ती के दौरान तीन माइल चौक,गनैली के पास एक व्यक्ति ने सड़क किनारे खड़ी कार में शराब होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली। इस दौरान बीच वाली सीट और डिक्की से रॉयल चैलेंज की 216, रॉयल स्टैग की 93 तथा आइकॉनिक व्हाइट की 107 बोतल शराब बरामद हुई। सभी बोतलें 375 एमएल की थीं। शराब पर झारखंड में बिक्री का उल्लेख था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...