मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा पंचायत के गोबड्डा गांव में पानी से भरे गड्ढे से 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार गोबड्डा गांव निवासी सुमन कुमार बिंद का पुत्र चंद्रशेखर कुमार रविवार की रात करीब नौ बजे घर में किसी को बिना बताए निकल गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन रातभर उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर एनएच 333 स्थित हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के समीप झाड़ियों से घिरे पानी भरे गड्ढे में शव पर उस रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण व किसानों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों को दी।

शव मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई जिसके बाद शव की पहचान परिजनों ने...