मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। शुक्रवार को घर से जगन्नाथ उच्च विद्यालय जाने के लिए निकली दो सगी बहनें लापता हो गई थीं। परिजनों ने टेटिया बंबर थाना में आवेदन देकर सूचना दी। आवेदन में दोनों किशोरियों ने दिल्ली के आनंद विहार जाने की बात कही गई थी। टेटियाबंबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के समन्वय के बाद शनिवार की शाम दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार स्टेशन पर दोनों किशोरियों को पकड़ लिया। टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। फिलहाल उन्हें दिल्ली से लाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले के पीछे के कारणों की भी जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...