मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। नीलाम-वाद (सर्टिफिकेट केस) के वर्षों पुराने मामलों को निपटाने के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने अब आम जनता का सहारा लिया है। मामला मेसर्स बालाजी मॉडल राइस मिल और मेसर्स डेजल पोली केम उद्योग से जुड़ा है। देनदारों का सही और वर्तमान पता उपलब्ध न होने के कारण नीलाम-वाद संख्या-25/13-14 और 26/13-14 की निष्पादन प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो रही है। ​जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बालाजी राइस मिल (केस 25/13-14) के मुख्य देनदार विश्वनाथ अग्रवाल व उनके पुत्र सुनील कुमार अग्रवाल (पूर्व पता: बेकापुर), मृत्युंजय प्रसाद चौधरी (पूर्व पता रामपुर) और प्रमिला देवी (पूर्व पता वासुदेवपुर) है। ​डेजल पोली केम उद्योग (केस 26/13-14) के देनदार बृजनंदन प्रसाद केसरी व शिवशंकर केसरी (पूर्व पता...