Munger News: लाखों का राजस्व देने वाले बरियारपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव
मुंगेर, अगस्त 5 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर स्थित बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर आज भी यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हर महीने लाखों रुपये का राजस्व देने वाले इस स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं है। इससे यात्रियों को सफर के लिए जमालपुर या सुल्तानगंज जैसे स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है। स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त शेड नहीं है। बारिश के दौरान यात्रियों और उनके सामान भीग जाते हैं, जबकि तेज धूप में भी खुले प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म के समीप नया स्टेशन भवन बनकर तैयार है, लेकिन अबतक रेलवे को हैंडओवर नहीं किए जाने के कारण इसका उपयोग शुरू नहीं हो सका है। भवन में बने यात्री प्रतीक्षालय पर ताला लटका रहता है, जबकि सामान्य यात्रियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.