मुंगेर, अगस्त 31 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। लव-कुश अधिवक्ता नव जागरण मंच की ओर से रविवार को कंठ कॉलोनी स्थित अधिवक्ता प्रणव कुमार के आवास पर लव-कुश जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सदानंद प्रसाद ने की। समारोह की शुरुआत लव-कुश के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने लव-कुश के जीवन, संघर्ष और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अधिकारों की प्राप्ति के लिए लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। बिना संघर्ष के अधिकार हासिल नहीं की जा सकती है। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करने और सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने पर भी जोर दिया। समारोह में उपस्थित समाज के लोगों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द ब...