मुंगेर, नवम्बर 24 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड़ थाना में पदस्थापित नवप्रोन्नत सब इंस्पेक्टर रणधीर कुमार (45) की मंगलवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। उनके असामयिक निधन की खबर से पुलिस महकमे और परिवार में शोक का माहौल है। मूल रूप से पूर्णिया जिले के कल्याणपुर गांव निवासी रणधीर कुमार, पिता कार्तिक लाल यादव, वर्ष 2007 में बेतिया में सिपाही के पद पर पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। 20 सितंबर 2026 को पदोन्नति मिलने के बाद वे सब इंस्पेक्टर बने थे। पिछले ढाई वर्षों से लड़ैयाटांड़ थाना में कार्यरत थे। पत्नी ज्योति कुमारी के अनुसार, रणधीर कुमार की तबीयत करीब एक सप्ताह से खराब थी। उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन भी दिया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। इसी बीच उन पर क...