मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: मुंगेर,निज प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा नदी के जलस्तर पर भी दिखने लगा है। बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर 35.3 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है, जिससे गंगा किनारे बसे गांवों और तटबंधों पर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। सीडब्ल्यूसी के अनुसार गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से 3.36 मीटर तथा खतरे के निशान 39.33 मीटर से 4.36 मीटर नीचे है। पिछले 24 घंटे में जिले में 30.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है。 यह भी पढ़ें- ...