Munger News: लगातार बारिश से घर व बंगला धराशायी, बाल-बाल बचे लोग
मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। मंगलवार देर शाम से लगातार हो रही बारिश का असर बुधवार को धरहरा प्रखंड के गिरजापुर-जगदीशपुर गांव में देखने को मिला। लगातार वर्षा के कारण ग्रामीण अजय कुमार सिंह का कच्चा घर एवं सामूहिक बंगला अचानक धराशायी हो गया। घटना के समय घर में मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार हो रही बारिश से मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। बुधवार को अचानक घर और सामूहिक बंगला भरभराकर गिर पड़ा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर में रखा अनाज, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार की मदद में जुट गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर आपदा राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.