Munger News: लकड़ी लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने में वनकर्मियों से मारपीट,चार नामजद समेत 25 अज्ञात पर केस
मुंगेर, अगस्त 22 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र में अवैध रूप से जंगली लकड़ी ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, वनकर्मियों के साथ हाथापाई कर ग्रामीणों ने लकड़ी लदे ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। मौके से वन विभाग की टीम ने एक मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में चार नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि, बरमसिया की ओर से ट्रैक्टर पर जंगली लकड़ी ले जाई जा रही है। सूचना पर फॉरेस्टर अनुभव कुमार के नेतृत्व में टीम कार्रवाई के लिए निकली। शुक्रवार अपराहन करीब 3.30 बजे बसंती मोड़ और बरमसिया के बीच डकरा नाला के पास टीम ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। बताया गया कि, ट्रैक्टर रुकते ही कुछ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.