Munger News: रेल हादसे से निपटने को हाई अलर्ट पर आरपीएफ, जमालपुर स्टेशन पर हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल
मुंगेर, अगस्त 8 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल दुर्घटनाओं एवं आकस्मिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान रेल हादसे की काल्पनिक स्थिति तैयार कर यात्रियों के सुरक्षित रेस्क्यू, घायलों को प्राथमिक उपचार, भीड़ नियंत्रण और राहत एवं बचाव कार्य का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। पूरे अभ्यास के दौरान आरपीएफ जवानों ने त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय का परिचय दिया। मॉक ड्रिल का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने किया। यह भी पढ़ें- रेल पटरी पार करने से बचें, फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करें ✅यात्रियों की सुरक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.